पहली से आठवी कक्षा  तिमाही आकलन परीक्षा के लिए टाइम टेबल हुआ जारी 

cgshiksha. in news -छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के शासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में शिक्षा सत्र 2024-25 लिए जारी वार्षिक शैक्षणिक कैलेण्डर अनुसार प्रदेश के सभी प्राथमिक ,पूर्व माध्यमिक,हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की छः मासिक आकलन ,त्रैमासिक आकलन ,अर्धवार्षिक आकलन और वार्षिक आकलन परीक्षा आयोजित किया जाना है। जुलाई और अगस्त माह की मासिक आकलन सभी शालाओं में किया जा चूका होगा। माह सितम्बर 2024 की अंतिम तिथि तक तिमाही आकलन परीक्षा आयोजित किया जाना है। इसी क्रम में अधिकांश जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा तिमाही आकलन समय सारणी जारी किया जा चुका है अधिकांश जिलों में हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों तिमाही आकलन परीक्षा संस्था अपनी सुविधानुसार आयोजित कर रही है। 



कक्षा पहली से आठवी कक्षा तक की त्रैमासिक आकलन समय -सारणी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जिले में स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं के लिए जारी कर दिया गया है। इसी तारतम्य में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली द्वारा जिले में संचालित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं के लिए तिमाही आकलन परीक्षा के लिए समय -सारणी जारी कर दिया गया है। जारी समय सारणी अनुसार सभी शालाओं में तिमाही आकलन परीक्षा के लिए कक्षावार विषयवार प्रश्नपत्र तैयार कर आयोजित किया जाना है। पूर्व शैक्षणिक सत्र में तिमाही आकलन की परीक्षा प्रश्नपत्र जिला स्तर से उपलब्ध कराई जाती थी ,लेकिन इस शैक्षणिक सत्र प्रश्नपत्र स्कूल स्तर पर तैयार कर आयोजित की जाएगी। 

वार्षिक शैक्षणिक आकलन समय -सारणी देखें 👇


छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी वार्षिक शैक्षणिक आकलन समय सारणी अनुसार प्रदेश के समस्त स्कूलों के कक्षा पहली से बारहवी तक के विद्यार्थियों की छः मासिक आकलन ,तिमाही आकलन ,छमाही आकलन और वार्षिक आकलन किया जाना है।आकलन के साथ -साथ विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट कार्य भी कराया जाना है। माहवार मासिक आकलन और मूल्यांकन कार्यक्रम शिक्षा सत्र 2024-25 निम्नानुसार लिया जाना है ;-  

पहला मासिक आकलन -जुलाई 2024 

दूसरा मासिक आकलन -अगस्त  2024 

त्रैमासिक मासिकआकलन-सितंबर 2024 

तीसरा मासिक आकलन -अक्टूबर 2024 

चौथा मासिक आकलन -नवंबर2024 

अर्धवार्षिकआकलन -दिसंबर 2024 

पांचवा मासिक आकलन-जनवरी 2025 

छठवां मासिक आकलन -फरवरी 2025 

वार्षिक  आकलन -मार्च 2025 

अंक निर्धारण यहाँ  देखें 👇


कक्षा पहली और दूसरी का अंक निर्धारण -

कक्षा पहली और दूसरी कक्षा की तिमाही आकलन 50 अंक निर्धारित किया गया है। जिसमें सैद्धांतिक आकलन 30 अंक ,मौखिक 10 अंक और प्रोजेक्ट कार्य 10 अंक के होंगे। 

तीसरी से पांचवी तक अंक निर्धारण -

कक्षा तीसरी से पांचवी तक के तिमाही आकलन भी 50 अंक निर्धरित है। जिसमें सैद्धांतिक 40 अंक और प्रोजेक्ट कार्य 10 अंक के होंगे। 

कक्षा छठवी से आठवी तक अंक निर्धारण -

कक्षा छठवी ,सातवी और आठवी की तिमाही आकलन प्रत्येक विषय 100 अंक निर्धारित है। जिसमे 80 अंक सैद्धांतिक और 20 अंक प्रोजेक्ट कार्य के होंगे। 

त्रैमासिक आकलन समय -सारणी देखें 👇


25 सितंबर 2024 दिन बुधवार को -

कक्षा               विषय 

पहली            हिंदी 

दूसरी            अंग्रेजी 

तीसरी           गणित 

चौथी            पर्यावरण 

पांचवी           हिंदी 

छठवी           हिंदी 

सातवी         संस्कृत 

आठवी         गणित 


26 सितंबर 2024 दिन गुरुवार को -

कक्षा               विषय 

पहली            गणित 

दूसरी             हिंदी 

तीसरी            हिंदी 

चौथी             अंग्रेजी 

पांचवी           गणित 

छठवी          अंग्रेजी 

सातवी         गणित 

आठवी        संस्कृत 


27 सितंबर 2024 दिन शुक्रवार को -

कक्षा               विषय 

पहली           अंग्रेजी 

दूसरी            गणित 

तीसरी          अंग्रेजी 

चौथी            गणित 

पांचवी           पर्यावरण 

छठवी          संस्कृत 

सातवी         हिंदी 

आठवी         विज्ञान


28 सितंबर 2024 दिन शनिवार को -

कक्षा               विषय 

पहली            -

दूसरी            -

तीसरी           पर्यावरण 

चौथी            हिंदी 

पांचवी          अंग्रेजी 

छठवी           गणित 

सातवी        अंग्रेजी 

आठवी         सामा विज्ञान 


30 सितंबर 2024 दिनसोमवार को -

कक्षा               विषय 

छठवी         विज्ञान 

सातवी          सामा विज्ञान 

आठवी        हिंदी 

1 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को -

कक्षा               विषय 

छठवी           सामा विज्ञान 

सातवी        विज्ञान 

आठवी        अंग्रेजी 

कक्षावार विषयवार प्रश्नपत्र लिंक यहाँ देखें 👇


कक्षा पहली विषयवार प्रश्नपत्र -

हिंदी (Hindi 1) 

अंग्रेजी (English 1) 

गणित (Maths 1)


कक्षा दूसरी विषयवार प्र्शनपत्र -

हिंदी (Hindi 2)  

अंग्रेजी (English 2) 

गणित (Maths 2) 


कक्षा तीसरी विषयवार प्रश्नपत्र -

हिंदी (Hindi 3) 

 अंग्रेजी (English 3)

 गणित (Maths 3) 

पर्यावरण (EVS 3)


कक्षा चौथी विषयवार प्रश्नपत्र -

हिंदी (Hindi 4) 

 अंग्रेजी (English 4)

 गणित (Maths 4) 

पर्यावरण (EVS 4 )


कक्षा पांचवी विषयवार प्रश्नपत्र -

हिंदी (Hindi 5) 

 अंग्रेजी (English 5)

 गणित (Maths 5)  

पर्यावरण (EVS 5)


कक्षा छठवीं विषयवार प्रश्नपत्र -

 हिंदी (Hindi 6) 

 अंग्रेजी (English 6)

  गणित (Maths 6) 

संस्कृत (Sanskrit 6) 

 विज्ञान (Science 6)  

सा. विज्ञान (So. Science 6)


कक्षा सातवी विषयवार प्रश्नपत्र -

 हिंदी (Hindi 7) 

 अंग्रेजी (English 7)  

गणित (Maths 7)  

संस्कृत (Sanskrit 7) 

 विज्ञान (Science 7)  

सा. विज्ञान (So. Science 7)


कक्षा आठवी विषयवार प्रश्नपत्र 

पिछले सत्र का -

कक्षा 1 से 5 सम्पूर्ण प्रश्न पत्र एवं प्रोजेक्ट कार्य यहाँ डाउनलोड करें। 

ग्रेड चार्ट कक्षा कक्षा 3 से 5 यहाँ देखें।

ग्रेड चार्ट कक्षा 1 ली और दूसरी यहाँ देखें। 

ग्रेड चार्ट कक्षा 6 वीं से 8 वीं यहाँ देखें। 

आकलन एवं मूल्यांकन दिशा निर्देश। 

वार्षिक शैक्षणिक कैलेण्डर 2023 यहाँ डाउनलोड करें। 


जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी समय सारणी आदेश देखें 👇





Post a Comment

0 Comments